मनोज नौडियाल
कोटद्वार। डॉ पीतांबर दत्त बर्थवाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एम.एस.सी बायोटेक्नोलॉजी में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ। कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर जैव प्रौद्योगिकी एक अच्छे कैरियर विकल्प के रूप में उभर कर आया है, विगत 15 वर्षों से सुचारू रूप से संचालित बी.एस.सी बायोटेक्नोलॉजी विभाग में स्नातकोत्तर स्तर पर भी जैव प्रौद्योगिकी कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: वालीबॉल टूर्नामेंट! छात्रा वर्ग में एम0के0वी0एन0 और छात्र वर्ग में बाल भारती प0 स्कूल बनी चैम्पियन. देखें
जिससे बी.एस.सी बायोटेक, ZBC, माइक्रोबायोलॉजी,बायो केमिस्ट्री कर चुके छात्र-छात्राओं को जैव प्रौद्योगिकी में एम.एस.सी करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है। जैव प्रौद्योगिकी की समन्वयक डॉक्टर सुनीता नेगी ने बताया कि जैव प्रौद्योगिकी असीम संभावनाओं का क्षेत्र है और इस वैश्विक महामारी के समय में इस विषय को एक अच्छे करियर विकल्प के रूप में चयन किया जाना चाहिए। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने बताया कि इस की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है और प्रथम बार राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में यह कोर्स स्नातकोत्तर स्तर पर संचालित किया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ