Ticker

10/recent/ticker-posts

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के प्रत्येक बूथों में जाने वाली लेखन सामाग्री का किया निरीक्षण! सम्बंधित अधिकारी को किया निर्देशित. देखें


मनोज नौडियाल

पौड़ी गढ़वाल। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज विधानसभा चुनाव-2022 हेतु बूथों में जाने वाली लेखन सामाग्री का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि समस्त लेखन सामाग्री की सूची बनाकर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारियों को दी जाने वाली सामाग्री को व्यवस्थित रूप से रखना सुनिश्चित करें। 

ये भी पढ़ें: वीडियो: Know your candidate..आपका प्रत्याशी कैसा है? जानिए इस ऐप के माध्यम से! देखें

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने जनपद के प्रत्येक बूथों में जाने वाली लेखन सामाग्री का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण में सामाग्री की जानकारी दें। जिससे उन्हें सामाग्री की जानकारी मिल सकेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि लेखन सामाग्री के अलावा जो सामाग्री अन्य जगह से मिलेगी उसकी जानकारी भी देना सुनिश्चित करें।


 उन्होंने कहा कि लेखन सामाग्री को सूची के आधार पर वितरित करें। कहा कि जनपद के 947 बूथों में जाने वाले सामाग्री को बैग में सुरक्षित रखें तथा उसकी सूची सम्बंधित पीठासीन अधिकारियों को उपलब्ध भी कराएं। उन्होंने कहा कि कंडोलिया तथा कोटद्वार से रवाना होने वाले पोलिंग पार्टियों को समय पर सामाग्री उपलब्ध कराएं।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता संजय शर्मा, सहायक अभियंता विशाल चौहान, गजेंद्र राणा, अपर सहायक अभियंता सुशील कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ