Ticker

10/recent/ticker-posts

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत दुगड्डा विकासखंड में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में शीतल ने मारी बाजी! देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत दुगड्डा विकासखंड में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राइंका सुखरौ की शीतल पोखरियाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 

ये भी पढ़ें: नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं का किया सम्मान! देखें

नोडल अधिकारी जीजीआईसी कोटद्वार की प्रधानाचार्य सुनीता मधवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में विकासखंड के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायकों द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज सुखरौ की कक्षा 11वीं की छात्रा शीलत पोखरियाल ने प्रथम, गुरुराम राय पब्लिक स्कूल दिउला पौखाल की 12वीं कक्षा के छात्र विशाल रावत ने द्वितीय एवं ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल की 10वीं कक्षा के छात्र देवांश सचदेव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ