मनोज नौडियाल
ऋषिकेश। नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं का सम्मान करते हुए भेंट स्वरूप कॉपी, पेंसिल, पेन आदि किट का वितरण किया।इस दौरान ट्रस्ट संस्थापक नीरजा गोयल ने बालिकाओं का सम्मान एक श्लोक बोलकर किया।
ब्रांड एम्बेसडर "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" नीरजा गोयल ने कहा की "यत्र नार्यस्तु पूज्यते, रमन्ते तत्र देवता" यानी जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। साथ ही नीरजा गोयल ने बताया कि श्रृष्टि की शुरुआत से ही महिलाओं का सम्मान किया जाता रहा है। लेकिन युग, काल और सदियां बीतने के साथ महिलाओं के प्रति लोगों की सोच बदलती चली गई। बाल विवाह, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या जैसी समस्याएं अभी भी समाज में व्याप्त है। आए दिन दुनियाभर में बेटियों के प्रति समाज का दोहरापन दिखता है। लड़कियों को आज भी शिक्षा, पोषण, चिकित्सा, मानवाधिकार और कानूनी अधिकारों से वंचित रखा जाता है, जो की चिंतनीय है। उन्होंने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर देश की सभी बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा की हमारी समाज कि बेटियाँ हमारा गर्व है। आज हम ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के मूलमंत्र को लेकर #DeshKiBeti के लिए जन्म से लेकर उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य व कौशल विकास के लिए कोई कदम उठाएंगे। इस दौरान ट्रस्ट द्वारा बालिकाओं का सम्मान भी किया गया। इस मौके पर सह संस्थापक नूपुर गोयल मौजूद रही।
0 टिप्पणियाँ