Ticker

10/recent/ticker-posts

शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ! देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार। शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं वर्तमान मंडी समिति अध्यक्ष सुमन कोटनाला, पूर्व जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी वीरेंद्र सिंह रावत एवं अन्य अतिथि गणों के साथ मैदान में रिबन काट कर दोनों टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित कर टूर्नामेंट के प्रथम मैच का शुभारंभ किया गया।

ये भी पढ़ें: बंजारावाला क्षेत्र के पंचेश्वर महादेव मंदिर में कथा का आयोजन! देखें

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला दुर्गापुरी फ्रेंड्स क्लब बनाम पदमपुर सनराइज के बीच खेला गया। जिसमें पदमपुर सनराइज ने दुर्गापुर फ्रेंड्स क्लब को 35 रनों से हरा टूर्नामेंट की सफलतापूर्वक शुरुआत की। उद्घाटन मुकाबले में मुख्य अतिथि की भूमिका में पूर्व ब्लाक प्रमुख दुगड्डा व कृषि मंडी अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने कहा युवाओं का खेल के प्रति ऐसा जोश ना सिर्फ बेहतर खिलाड़ी बनाएंगे बल्कि शारीरिक एवं मानसिक रूप से भी मजबूत होंगे। 


इस तरह के खेल आयोजन होते रहने चाइए। खेलों से एक अच्छे वातावरण बना रहता है और युवाओं को भी आगे बढ़ने का मौका मिलता है। मुकाबले का लुत्फ उठाते अमित अग्रवाल एवम मोटाढाक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ महावीर सिंह बिष्ट मौजूद रहे वा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे। उद्घाटन मुकाबले में सभी खिलाड़ियों को जर्सी भेंटकर मुख्य अतिथियों ने हौसला अफजाई की।


 कल सुपर संडे के तीन महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके पश्चात तीन और टीमें अगले दौर में प्रवेश ले लेगी। अभी तक टूर्नामेंट में 32 से ज्यादा टीमें रजिस्ट्रेशन करवा चुकी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ