Ticker

10/recent/ticker-posts

कोटद्वार विधानसभा! आम आदमी पार्टी ने अधिवक्ता अरविंद वर्मा को किया प्रत्याशी घोषित. देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की द्वितीय सूची जारी कर दी है, जिसमें कोटद्वार विधानसभा से अधिवक्ता अरविंद वर्मा को प्रत्याशी चुना गया है। 


ये भी पढ़ें:
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला पंचायत कार्यालय तथा एमसीएमसी कक्ष का किया औचक निरीक्षण! देखें


अधिवक्ता अरविंद वर्मा के प्रत्याशी चुने जाने पर कोटद्वार आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, आप कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कोटद्वार आप कार्यालय में अधिवक्ता अरविंद वर्मा को फूलों की माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। 


प्रत्याशी घोषित होने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए अधिवक्ता अरविंद वर्मा ने आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें इस लायक समझा और टिकट देकर कोटद्वार की जिम्मेवारी सौंपी इसके लिए वह शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हैं और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ