Ticker

10/recent/ticker-posts

गणतन्त्र दिवस के अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़- चढ़कर किया गया प्रतिभाग! विजेताओं को किया पुरस्कृत. देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार। उत्तराखंड पुलिस परिवार के कल्याण हेतु गठित उत्तराखंड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा डॉ अलकनंदा अशोक के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष उपवा श्रीमती प्रियंका चौहान के कुशल नेतृत्व में नोडल अधिकारी उपवा श्रीमती मनीषा जोशी के पर्यवेक्षण में पुलिस परिवारजनों के लिए विभिन्न क्रियाकलापों/ कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: प्रेक्षकों व जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी की अध्यक्षता में राजनैतिक पार्टियों की उपस्थिति में ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न! देखें

इसी क्रम में दिनांक 26.01.2022 को गणतन्त्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन पौड़ी में पुलिस परिवार के बच्चों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में पुलिस परिवार के बच्चों के मध्य जलेबी दौड़, नींबू दौड़, कुर्सी दौड़, जम्पिंग रेस व क्विज प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। उक्त प्रतियोगिता में विजेताओं को दिनाँक 28.01.2022 को क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी श्री प्रेमलाल टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक श्री विपेन्द्र सिंह एवं महिला उपनिरीक्षक टीना रावत द्वारा पुरस्कृत किया गया। जनपद पुलिस द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं एवं महिला पुलिस कर्मियों व पुलिस परिवार के बच्चों के वेलफेयर हेतु कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।

विजेताओं के नामः-

नीबू रेस- 05 वर्ष से 08 वर्ष तक

1. दिव्याशी पुत्री सोनू कुमार

2. आरव गैरोला पुत्र मुकेश गैरोला

3. पीहू पुत्री जामिया दास

नीबू रेस- 09 वर्ष से 15 वर्ष

1. दिव्याशी पुत्री दीवान सिंह पुण्डीर

2. हर्षिता पुत्री हर्षवर्धन सती

जलेबी रेस- 05 वर्ष से 08 वर्ष

1. वैभव पुत्र हर्षवर्धन सती

2. अरनव गैरोला पुत्र मुकेश गैरोला

3. शिवम पुत्र रोशन शाह

जलेबी रेस- 09 वर्ष से 15 वर्ष

1. हर्षिता पुत्री हर्षवर्धन सती

2.आरव गैरोला पुत्र मुकेश गैरोला

3. यशस्वी पुत्री विपिन चन्द्र

जम्पिंग रेस- 05 वर्ष से 08 वर्ष

1. अंशुमन पुत्र गोपाल सिंह चौहान एवं शिवम पुत्र रोशन शाह

जम्पिंग रेस- 09 वर्ष से 15 वर्ष

1. हर्षिता पुत्री श्री हर्षवर्धन सती एवं विद्या पुत्री रोशन शाह

2. यशस्वी पुत्री विपिन चन्द्र

3. अंशिका पुत्री युगल किशोर

कुर्सी दौड़ः-

1. ओम पुत्र ममराज पंवार

क्विज प्रतियोगिताः-

1. हर्षिता पुत्री हर्षवर्धन सती

कुर्सी दौड़ में पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें प्रथम स्थान निर्मला चौहान पत्नी अरविन्द सिंह चौहान, द्वितीय स्थान शुशीला पत्नी सोनू कुमार ने प्रप्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ