कोटद्वार। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत 41 विधानसभा कोटद्वार जो उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर से लगा हुआ अतिसंवेदनशील अन्तर्राज्जीय बार्डर है। जनपद में शान्ति / कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु 41 विधानसभा कोटद्वार (कोटद्वार एवं कालागढ़) क्षेत्रान्तर्गत अन्तर्जनपदीय स्थैतिक निगरानी टीम तथा अन्तर्राज्जीय बैरियर स्थैतिक निगरानी टीम (SST) टीमों की “ईला गिरी” अपर जिला अधिकारी पौड़ी एवं “श्रीमती मनीषा जोशी” अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार द्वारा संयुक्त रूप से चैकिंग की गयी, सभी टीमें अन्तर्जनपदीय तथा अन्तर्राज्जीय बैरियर तथा क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यशील हैं। सभी टीम प्रभारियों को निर्वाचन आयोग एवं कोविड-19 के सम्बन्ध में निर्गत दिशा निर्देशों का पालन कर यथोचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
0 टिप्पणियाँ