Ticker

10/recent/ticker-posts

राजकीय प्राथमिक विद्यालय असनखेत में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस! देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार। राजकीय प्राथमिक विद्यालय असनखेत में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानाध्यापक भावना वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा विद्यालय और विद्यालय के आसपास की झाड़ियों को काटकर स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया।



इस अवसर पर भावना वर्मा ने सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही स्वच्छता अभियान में सहयोग देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में प्रबंधन समिति की अध्यक्ष हेमलता, कविता देवी, सोनिया देवी, संगीता देवी, शकुंतला देवी, दानिश आदि मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ