Ticker

10/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भाबर इकाई ने दी सीडीएस प्रमुख स्व. जनरल विपिन रावत एवम् नेता जी सुभाष चंद्र बोस को भाव पूर्ण श्रद्धांजलि! देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भाबर इकाई द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिला सहसंयोजक अजय रावत के नेतृत्व में भाबर इकाई के दायित्व वान कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार के ऐतिहासिक स्थान ऋषि कण्व की तपस्थली व राजा भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम पर जाकर भारत के प्रथम सीडीएस प्रमुख स्वर्गीय जनरल विपिन रावत जी एवम् नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी का चित्र दीवार पर बनाकर उनको भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। 



जिसमें विभाग सह संयोजक अजय कुमार, नगर मंत्री सागर कंडवाल एवम् एसएफडी जिला संयोजक नितिन उपस्थित रहे। मुख्य चित्रण करने का काम इकाई सह छात्रा प्रमुख प्रिया शर्मा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दीपिका जखमोला, रिया चौहान, निकिता पुंडीर ने किया। इस दौरान भाबर इकाई मंत्री सुरजीत, सह मंत्री शिवम डोबरियाल, सह मंत्री राहुल, सह छात्रा प्रमुख मानसी लखेड़ा, ध्रुव इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ