मनोज नौडियाल
पौड़ी गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद पौड़ी के लिए तैनात किए गए व्यय प्रेक्षक सुबोध सिंह (आईआरएस) व्यय प्रेक्षक पौड़ी, श्रीनगर व चौबटाखाल और वीरेंद्र सिंह (आईआरएस) व्यय प्रेक्षक यमकेश्वर, लैंसडाउन और कोटद्वार द्वारा जनपद के MCMC मीडिया centre का निरीक्षण किया गया।
ये भी पढ़ें: निर्वाचन की तैयारियों तथा जरूरी बिंदुओं को साझा करने के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन! पढ़े पूरी ख़बर
निरीक्षण के दौरान उन्होंने समाचार पत्र, न्यूज़ चैनलों और सोशल मीडिया के माध्यम से की जा रही निगरानी, पेड न्यूज़ और पूर्व प्रमाणीकरण से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान और मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत आर्य भी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ