मनोज नौडियाल
कोटद्वार। कोटद्वार ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित कण्व नगरी फुटबॉल लीग के अंतिम लीग मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कण्व नगरी गोल्ड ने विवेक रावत के दो गोल की बदौलत कण्व नगरी अंडर-19 को 2-1 से परास्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
वहीं, दूसरा मुकाबला कण्व नगरी यंग और स्टेडियम ट्रेनीज के बीच खेला गया। मध्यांतर से पूर्व दीपक नेगी की गोल की बदौलत 1-0 की बढ़त बना ली, 30 मिनट में अभिषेक रावत ने हैडर से गोल कर बढ़त को दोगुना कर दिया, मध्यांतर के बाद अंकुल नेगी और अनिरुद्ध घिल्डियाल ने गोल कर जीत पर मुहर लगा दी। आज पहला सेमीफाइनल मुकाबला पूल ए के विजेता कण्व नगरी गोल्ड और पूल बी के उपविजेता स्टेडियम ट्रेनीज के मध्य दोपहर 1:00 बजे खेला जाएगा और दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पूल बी के विजेता कण्व नगरी यंग और पूल के उपविजेता कण्व नगरी अंडर-19 के मध्य दोपहर 3:00 बजे खेला जाएगा। अध्यक्ष गिरिराज सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटद्वार ओलंपिक संघ शहर के सात (7) खेल संघों से मिलकर बना महासंघ है जो कि साल भर होने वाले विभिन्न खेलों को समय सारणी के अनुसार एक स्पोर्ट्स कैलेंडर बनाकर आयोजित करने पर जोर दे रहा है ताकि प्रतियोगिता आयोजन द्वारा खिलाड़ियों का सर्वांगीण विकास किया जा सके।
0 टिप्पणियाँ