मनोज नौडियाल
देहरादून। इस प्रकृति प्रेमी को एक अलग ही किस्म का शौक है जो हर समय पर्यावरण को संवारने में लगा रहता है।
अब सोचिए ......
जी हां, हम बात कर रहे हैं पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी की जो राइका मरोडा में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं जिनकी ड्यूटी विधानसभा सामान्य निर्वाचन में पीठासीन अधिकारी के दायित्वों के निर्वहन करने के लिए नरेंद्रनगर विधानसभा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डौर में लगी थी, जैंसा कि उनकी आदत हैं जहां भी जाते हैं अपने साथ पौधों को अवश्य ले जाते हैं यहां भी उन्होंने वही किया जो वे विगत बाइस सालों से करते आ रहे हैं, अपने साथ बोटलब्रस के पौधों को ले गए थे। मतदान के पश्चात वापसी के समय उन्होंने अपने पोलिंग पार्टी के साथ उन पौधों का रोपण किया, इतना ही नहीं साथ ही बी एल ओ व आंगनवाड़ी कार्यकर्ती को उपहार में पौधा भी भेंट किया।
ये भी पढ़ें: विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022! जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया जीआईसी पौड़ी में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण. देखें
पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने बताया की वो 2006 से टिहरी जनपद में कार्यरत हैं और अभी तक सभी चुनावों में उनकी ड्यूटी लगती आ रही है, उनका हमेशा ध्येय रहता है कि इस दौरान जिस बूथ पर भी जाएं प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए पौधें रोपित करें। यही उन्होंने इस विधानसभा चुनाव में भी किया उनके द्वारा मतदानकर्मियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया गया। उन्होंने बताया की मेरा हमेशा यही संदेश है कि जब पर्यावरण हैं तब हम भी हैं। हमारे जीवन की असली हिफाजत पर्यावरण संतुलन से होगी, ये काम हमको अपने घर से ही शुरू करना होगा, तभी पर्यावरण का संरक्षण होगा।
हमें अपने मित्रता के रूप में दोस्त व मित्र बनाकर एक पौधा मेरा पेड़-मेरा दोस्त, मेरा वृक्ष-मेरा मित्र के रूप में अपनी पीढ़ी के लिए अवश्य लगाना होगा। पौधारोपण में प्रथम मतदान अधिकारी नरेश चंद शाह, द्वितीय मतदान अधिकारी रामसिंह कुटि, तृतीय मतदान अधिकारी जमाल सिंह बागड़ी, होमगार्ड मंगल सिंह भंडारी, पुलिसकर्मी राहुल सजवाण, बूथ लेवल अधिकारी सुनीता देवी, आंगनवाड़ी विमला देवी आदि थे।
0 टिप्पणियाँ