कोटद्वार...... वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद में जुआ/सट्टे की खाईबाड़ी लगाने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है।
ये भी पढ़ें: जनपद पुलिस द्वारा स्कूलों में छात्र-छात्राओं को नशा निषेध के सम्बंध में किया जागरूक! देखें
जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत देखरेख शान्ति/कानून व्यवस्था संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति विमल कुमार को ₹6390/- व पेन मय सट्टा पर्ची के साथ कौडिया कैंप पुल कोटद्वार के पास जुआ का सट्टा लगाते हुये गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0-139/2022, धारा-13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में जुआ/सट्टे की खाईबाड़ी लगाने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। पुलिस टीम में आरक्षी चंद्रपाल, आरक्षी चरण, आरक्षी कुलदीप शामिल रहे!!!

0 टिप्पणियाँ