कोटद्वार....... कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मानपुर सुखरौ में 43.60 लाख रुपए की लागत से निर्मित मिनी नलकूप का लोकार्पण आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विधिवत रूप से किया।
ये भी पढ़ें: दूल्हा दुल्हन को शगुन में पौध देने से आएगी जीवन में खुशियां: सोनी! देखें
बता दें कि जल संस्थान के माध्यम से रिगडडी पेयजल योजना के अंतर्गत 43.60 लाख रुपए की लागत से मिनी नलकूप खनन, बोरिंग, पाइप लाइन बिछाये जाने, पंप हाउस निर्माण एवं मोटर पंप सैट अधिष्ठापन कर मिनी नलकूप को क्षेत्रवासियों को समर्पित किया गया। मिनी नलकूप से 600 एलपीएम डिस्चार्ज प्राप्त होगा।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वप्रथम मिनी नलकूप निर्माण के लिए जमीन दान देने वाली नारायणी देवी काला एवं उनके परिवार को आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि समाज के हित में भूमि दान करना अपने आप में सबसे बड़ा दान है। उन्होंने कहा कि इस मिनी नलकूप के संचालित होने से क्षेत्र के लोगों को पेयजल की समस्या से निवारण मिलेगा।
इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कुंभीचौड, बिशनपुर में आयोजित जनता मिलन के कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना साथ ही मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए।
जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचने पर उपस्थित क्षेत्र वासियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने महिला मंगल दलों को प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम में प्राप्त सभी जन शिकायतों की मॉनिटरिंग की जाएगी। अधिकारीयों को गंभीरता से सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता से करने के निर्देश दिए जायेंगे। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता महानंद ध्यानी, अनिल रावत, सुनील डोबरियाल, बीना रावत, मदन सिंह चौहान, गोपाल दत्त ज़ख्मोला, किसन नेगी, विरेंद्र बुडाकोटी, दीपक पांडे, संजय पंथवाल, सुखदेव भट्ट, जयप्रकाश, रजनी देवी, सुधा बहुगुणा, हेमलता तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे!!!




0 टिप्पणियाँ