देवप्रयाग..... वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में “जागरूक्ता अभियान” चलाने हेतु निर्देशित किया गया है।
ये भी पढ़ें: बैठक! विधानसभा अध्यक्ष ने बाढ़ सुरक्षा के संबंध में प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति के संबंध में ली जानकारी. देखें
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष देवप्रयाग सुनील पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.05.2022 को थाना क्षेत्रान्तर्गत सरस्वती शिशु मंदिर बाह बाजार देवप्रयाग पौड़ी के स्कूली बच्चों को बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, मानव तस्कारी, भिक्षावृति, बालश्रम, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों व आपतकालीन नम्बर डायल-112, साइबर टोल फ्री नम्बर-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि यदि उनके साथ कोई भी व्यक्ति अपमानजनक व्यवहार या छेड़छाड़ करता है तो इस तरह की घटनाओं को कदापि नजर अंदाज न करें, इसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को दें।


0 टिप्पणियाँ