मनोज नौडियाल
पौड़ी। विकासखंड पोखडा के ग्राम पंचायत ऐरोली तल्ली में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत अमृत सरोवर का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया। उक्त योजना का प्रारम्भ जनपद के सभी विकासखण्डों में किया जाना है।
बता दें कि अमृत सरोवर का मुख्य उद्देशय जल संरक्षण व संवर्द्धन कराना है। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित उपकार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों को अमृत सरोवर योजना के उद्देश्य व लाभों पर विस्तृत जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ऐरोली त०, समस्त सदस्य ग्राम पंचायत ऐरोली त०, सम्बन्धित ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ अभियन्ता (मनरेगा), मनरेगा श्रमिक व अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहें!!!

0 टिप्पणियाँ