एकेश्वर..... जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में आज स्व. ऋषि बल्लभ सुन्दरियाल राजकीय महाविद्यालय में विकासखण्ड एकेश्वर की बीडीसी बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य सहित जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न अधिकारियों द्वारा बीडीसी बैठक में प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित नहीं हुए अधिकारियों के एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी बैठकों में उपस्थित होने के साथ पूरी तैयारी के साथ आएं। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को कहा कि बैठक से 15 दिन पूर्व शिकायतों का रोस्टर बनाये तथा उसे ब्लॉक मुख्यालय को प्रस्तुत करें। जिससे बैठक में सम्बंधित अधिकारी प्रस्तुत हुए शिकायतो का लिखित रूप में जवाब दे सकेंगे। इस दौरान बीडीसी बैठक में मोटर मार्गों की शिकायत आने पर जिलाधिकारी ने रिठाखाल-नाई मोटर मार्ग तथा मौसा थपलियाल-मासो मुसेठा मोटर मार्ग की गुणवत्ता जांच करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।
वीडियो:
मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार आर्य ने समस्त जनप्रतिनिधियों विशेष रूप से ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत की प्ररिधि में छोटे-मोटे ऐसे मरमत, सुधारीकरण के कार्यों को केंद्रीय और राज्य वित्त निधि से संपादित करवाएं। जिससे जरूरी कार्यों में अनावश्य बिलम्ब न हो। उन्होंने ग्राम पंचायत के लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी सांझा करने तथा विकास कार्यों के सम्पादन में लोगों का सहयोग लेते हुए कार्य सम्पादन करने को कहा।
वीडियो:
इस अवसर पर जेष्ठ उप प्रमुख दिषार्थ नेगी, कनिष्ट उप प्रमुख धनेश्वरी देवी, जिला पंचायत सदस्य सिमा सजवाण, उप जिलाधिकारी संदीप कुमार, बीडीओ आलोक भंडारी, सांसद प्रतिनिधि कैप्टन गंगा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे!!!



0 टिप्पणियाँ