Ticker

10/recent/ticker-posts

गांधी नगर में पुरानी पेंशन बहाली महाधरना प्रदर्शन को गुजरात सरकार को गंभीरता से लेना होगा: बी पी सिंह रावत. देखें


मनोज नौडियाल

गुजरात...... राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा NOPRUF गुजरात के द्वारा गत 9 मई को गांधी नगर गुजरात में पुरानी पेंशन बहाली के लिए विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गुजरात राज्य के सभी विभागों से एक लाख से भी अधिक एनपीएस कार्मिक पुरानी पेंशन बहाली मांग के लिए शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: अपर जिलाधिकारी इला गिरी की अध्यक्षता में खिर्सू ब्लॉक के ग्राम पंचायत ग्वाड में वनाग्नि प्रबंधन, खोज बचाव एवं प्राथमिक उपचार से संबंधित प्रशिक्षण! देखें

राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि पुरानी पेंशन बहाली मांग के लिए एनपीएस कार्मिकों के जन सैलाब को गुजरात सरकार को गंभीरता पूर्वक लेना चाहिए था लेकिन जिस तरह से आज टी वी चैनल एवं सोशल मीडिया से पता चला है कि गुजरात सरकार के वित्त मंत्री कन्नू देसाई ने पुरानी पेंशन बहाली पर अभी कोई निर्णय नहीं होगा जैसा बयान दिया है। इस बयान का हम विरोध करते हैं और निंदा करते हैं उन्होंने कहा की गुजरात के सभी एनपीएस कार्मिकों को पुरानी पेंशन बहाली मांग के लिए एक जुट होना होगा। एनपीएस कार्मिक लगातार गुजरात के सभी जिलों में अनेकों कार्यक्रम आयोजित कर चुके है। गुजरात राज्य के सभी जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा चुके है। गुजरात सरकार एवं केंद्र सरकार पुरानी पेंशन बहाली मांग पर एनपीएस कार्मिकों के हित में पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय नहीं लेती तो आने वाले दिनों में गांधी नगर की सड़को पर बड़ा आंदोलन होगा। जिसमें सभी एनपीएस कार्मिक कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी, डाक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी, बैंक कर्मी, पुलिस कर्मी, रेलवे कर्मी सभी अपने परिवार सहित गांधी नगर की सड़को पर पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को बुलंद करेगें, जिसकी जिम्मेदारी गुजरात सरकार की होगी!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ