Ticker

10/recent/ticker-posts

अपर जिलाधिकारी इला गिरी की अध्यक्षता में खिर्सू ब्लॉक के ग्राम पंचायत ग्वाड में वनाग्नि प्रबंधन, खोज बचाव एवं प्राथमिक उपचार से संबंधित प्रशिक्षण! देखें


मनोज नौडियाल

पौड़ी..... जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के दिशा-निर्देशन पर आज अपर जिलाधिकारी इला गिरी की अध्यक्षता में खिर्सू ब्लॉक के ग्राम पंचायत ग्वाड में वनाग्नि प्रबंधन, खोज बचाव एवं प्राथमिक उपचार से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। वनाग्नि की रोकथाम हेतु उपकरणों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने वहाँ उपस्थित लोगों को कहा कि आपके आस-पास क्षेत्र में आग लगने की घटना होती है तो सावधानी बरते हुए उसे बुझाने का प्रयास करें। जिससे पर्यावरण, पेड़- पौधे सुरक्षित रह सकेंगे। 

ये भी पढ़ें: शराब पीकर वाहन चला रहा था चालक! लक्ष्मणझूला पुलिस ने वाहन सीज कर किया गिरफ्तार. देखें

अपर जिलाधिकारी ने आयोजित प्रशिक्षण में कहा कि आग से वनों को बचाना हमारी महत्वपूर्ण भूमिका है। जिससे पर्यावरण के साथ-साथ आम जनमानस भी सुरक्षित रह सकेंगे। आपदा प्रबंधन मास्टर ट्रेनर किशन सिंह पंवार द्वारा आपदा के प्रकार, आपदा की स्थिति में क्या करे तथा क्या न करे संबंधी जानकारी दी गई। 


साथ ही रैपलिंग जुमेरिंग संबंधी प्रशिक्षण, नोट प्रैक्टिस, इंप्रोवाइज्ड मैथड जैसे कंबल, टी शर्ट, चद्दर आदि की मदद से स्ट्रेचर बनाना भी सिखाया गया। साथ ही ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन की महत्त्व के बारे में समझाया गया।

वीडियो: 


इस अवसर पर आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश चंद्र काला, एवीडिओ शिव सिंह भण्डारी, वन दरोगा मंगल सिंह नेगी,राजकीय इंटर कालेज प्रधानाचार्य प्रदीप चन्द्र नैथानी सहित राजस्व उप निरीक्षक, छात्र-छात्राएं व ग्रामीण उपस्थित थे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ