लक्ष्मणझूला....... वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौडी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को चार धाम यात्रा के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
ये भी पढ़ें: महाविद्यालय कोटद्वार के बायोटेक विभाग में विभागीय परिषद प्रतियोगिताओं एवं पुरस्कार वितरण समारोह! देखें
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सर्किल श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुँवर के नेतृत्व में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा गरूड़ चट्टी चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग के दौरान दिनांक 11.05.2022 को नीलकंठ मार्ग से वाहन संख्या DL5 CN 0707, जिसका चालक तेजी व लापरवाही से चला रहा था, को रोककर चेक किया गया तो चालक के द्वारा शराब का सेवन करना पाया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा वाहन चालक का मेडिकल कराते हुए वाहन को धारा-185/202/207 मोटर वाहन अधिनियम में सीज कर वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति आशीष कपूर पुत्र रमेश चंद्र निवासी लक्ष्मी नगर दिल्ली (उम्र-45 वर्ष) का निवासी है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार, आरक्षी बृजकिशोर, होमगार्ड सागर, होमगार्ड वेद प्रकाश शामिल रहे!!!

0 टिप्पणियाँ