पौड़ी...... आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज जिला खेल विभाग के तत्वाधान में कंडोलिया से देवप्रयाग मार्ग पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। आयोजित दौड़ को स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी तथा जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में पुरूष व महिला वर्ग में लगभग 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें पुरूष वर्ग में 08 किमी तथा महिला वर्ग में 06 किमी की दौड़ रखी गयी थी। इस दौरान प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
ये भी पढ़ें: कोटद्वार पुलिस ने किया सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार! देखें
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिला युवा कल्याण विभाग के सहयोग से जिला खेल विभाग द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि इस तरह के खेलों का समय-समय पर होना बेहद जरूरी है। जिससे खेल प्रतिभागियों का मनोबल बना रहेगा। कहा कि इस तरह के खेलों से ही स्थानीय खेल प्रतिभागी बड़े-बड़े मंचों पर अपना बेहतर हुनर दिखाते हैं। उन्होंने वहां उपस्थित खिलाड़ियों को कहा कि लक्ष्य को हांसिल करने के लिए मन व मेहनत जरूरी है।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र चौहान, जिला क्रिड़ा अधिकारी गिरीश कुमार, नेहरू युवा केंद्र अधिकारी शैलेश भट्ट, एडीपीआरओ नितिन नौटियाल, खेल विभाग के प्रशासनिक अधिकारी प्रजापति कुकरेती, शिक्षक केशर सिंह असवाल सहित अन्य अधिकारी व खेल प्रतिभागी उपस्थित थे!!!



0 टिप्पणियाँ