दिल्ली..... भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उ०प्र० सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कोरोना के विरुद्ध युद्ध स्तरीय अभियान के तहत स्वयंसेवी संस्था शिक्षा से शिखर तक सुभद्रा ग्रीन पार्टी लॉन सेक्टर 06 वसुंधरा में निशुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।
ये भी पढ़ें: हिमगिरि ज़ी विश्व विद्यालय ने कोटद्वार के 3 प्रतिष्ठित स्कूलों में क्विज प्रतियोगिता का किया आयोजन! देखें
यह आयोजन शुक्रवार 20 मई को प्रातः 11:00 बजे से 3:00 बजे तक किया गया। इस निशुल्क टीकाकरण शिविर में 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को बूस्टर डोज लगाई गयी। इसके अतिरिक्त 12 वर्ष से ऊपर के बच्चों को पहली और दूसरी डोज भी लगाई गयी। इस शिविर में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहले बच्चे पर महिलाओं को उसका लाभ मिले के लिए फॉर्म भरवा कर योजना का लाभ औऱ भी स्त्रियों को हो जागरूक किया गया।
इस अवसर पर संस्था सदस्य उमा गुप्ता, राकेश गुप्ता, रजनी जोशी, श्रद्धा तिवारी, हिमांशु गोस्वामी, सीमा पवाँर, नीतु कुंडलिया आदि उपस्थित रहे!!!



0 टिप्पणियाँ