Ticker

10/recent/ticker-posts

शिक्षा से शिखर तक स्वयंसेवी संस्था के तत्वाधान में टीकाकरण शिविर का आयोजन! देखें


मनोज नौडियाल

दिल्ली..... भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उ०प्र० सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कोरोना के विरुद्ध युद्ध स्तरीय अभियान के तहत स्वयंसेवी संस्था शिक्षा से शिखर तक सुभद्रा ग्रीन पार्टी लॉन सेक्टर 06 वसुंधरा में निशुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। 

ये भी पढ़ें: हिमगिरि ज़ी विश्व विद्यालय ने कोटद्वार के 3 प्रतिष्ठित स्कूलों में क्विज प्रतियोगिता का किया आयोजन! देखें

यह आयोजन शुक्रवार 20 मई को प्रातः 11:00 बजे से 3:00 बजे तक किया गया। इस निशुल्क टीकाकरण शिविर में 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को बूस्टर डोज लगाई गयी। इसके अतिरिक्त 12 वर्ष से ऊपर के बच्चों को पहली और दूसरी डोज भी लगाई गयी। इस शिविर में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहले बच्चे पर महिलाओं को उसका लाभ मिले के लिए फॉर्म भरवा कर योजना का लाभ औऱ भी स्त्रियों को हो जागरूक किया गया। 


संस्था की अध्यक्ष रजनी जोशी ने बताया कि इस शिविर का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुँचे के लिए संस्था की टीम 4 दिन से ही वसुंधरा सेक्टर 1,2,3,4,5,6, व कनावनी गाँव मे घर-घर जाकर इसकी जानकारी दे रही थी। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को ₹5000 की धनराशि प्रदान की जाती है। 


इस योजना के अंतर्गत प्रसव की कोई शर्त नहीं है। लाभार्थी प्रसव सरकारी या फिर प्राइवेट किसी भी अस्पताल में करवा सकती हैं। यह धनराशि गर्भवती महिलाओं के पोषण के लिए प्रदान की जाती है का लाभ सभी महिलाओं को मिले के लिए शिविर के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है।

इस अवसर पर संस्था सदस्य उमा गुप्ता, राकेश गुप्ता, रजनी जोशी, श्रद्धा तिवारी, हिमांशु गोस्वामी, सीमा पवाँर, नीतु कुंडलिया आदि उपस्थित रहे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ