कोटद्वार..... आज दिनांक 20/05/2022 को डॉक्टर पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में " विश्व मधुमक्खी- दिवस "के अवसर पर "मधु का संरक्षण -हर घंटे की जरूरत" शीर्षक पर आयोजन किया गया।
ये भी पढ़ें: चारधाम यात्रा के दृष्टिगत चैकिंग अभियान! चालानी व सीज की गयी कार्यवाही. देखें
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो जानकी पंवार ने विगत दिवस हुए "मधुमक्खी- पालन" कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी एवं मधुमक्खी की महत्वता को भी बताया। महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ सुनीता नेगी ने छात्र -छात्राओं को मधुमक्खी की मानव -जीवन में महत्वता को बताया। साथ ही यह भी बताया की इनके बिना मानव -जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। मधुमक्खियां पर्यावरण के लिए अत्यंत लाभदायक होती है तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी सहायक होती हैं।
बायोटेक विभाग की प्राध्यापिका प्रियंका डोभाल ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से यह बताया कि विश्व मधुमक्खी दिवस स्लोवेनिया देश के विशेष योगदान के कारण यूनाइटेड नेशन द्वारा 2018 से मनाया जाता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय में भाषण, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में राहुल रावत, गुंजन एवं विवेक पहरी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में ऐश्वर्या देवरानी, दिशा सती एवं प्रियांशी चौधरी ने क्रमश प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में गुंजन, मानसी एवं राहुल ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर डॉ तनु मित्तल, डॉ शोभा रावत एवं डॉ विनोद ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ सुनैना शर्मा, अंकेश चौहान, आशीष चार्ल्स, विमल त्यागी, जागृति चौहान, श्रीमती अंजलि, राकेश कुमार एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे!!!


0 टिप्पणियाँ