कोटद्वार...... कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तटीय इलाकों में आगामी मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण के लिए की जाने वाली आवश्यक तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रस्तावित बाढ़ सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी ली एवं प्रस्तावित योजनाओं पर क्रियान्वयन के लिए त्वरित गति से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें: श्रीमद्भागवत कथा का समापन! सपनो की तरह मन का विलास है: आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं. देखें
कोटद्वार स्थित अपने निजी आवास पर आयोजित बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बाढ़ सुरक्षा के संबंध में प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सिंचाई विभाग के एचओडी मुकेश मोहन से भी दूरभाष पर वार्ता कर निर्देश दिए कि बरसात से पहले बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू किए जाएं, जिससे जान-माल की हानि की संभावना ना रहे। साथ ही प्रस्तावित योजनाओं पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार, अपर सहायक अभियंता कौशिद अली, अपर सहायक अभियंता किशोर कुमार उपस्थित रहे!!!


0 टिप्पणियाँ