मनोज नौडियाल
एबीएन आवाज़ न्यूज़.... राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली मांग के लिए लगातार आंदोलन कर रहा है। देश के 75 लाख एनपीएस कार्मिकों की मात्र एक नैतिक मांग पुरानी पेंशन जो वर्तमान समय का सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि राजस्थान सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने राज्य के कार्मिकों के हित में पुरानी पेंशन बहाली का ऐतिहासिक निर्णय लेकर सराहनीय कार्य किया है जिसका हम सभी स्वागत करते हैं।
ये भी पढ़ें: शिक्षा से शिखर तक संस्था का सराहनीय कदम! ज़रूरतमंद लोगों की मदद को लेकर अग्रसर. देखें
उन्होंने कहा कि इसी तरह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी प्रदेश के लाखो एनपीएस कार्मिकों की पीड़ा को समझते हुए पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए। बी पी सिंह रावत ने कहा है कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के माध्यम से देश के 75 लाख एनपीएस कार्मिकों ने पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को सड़क से सदन तक पहुंचाने का प्रयास किया है। आज हर एनपीएस कार्मिक अपने बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए चिंतित हैं परेशान है एक तरफ विधायक सांसद को मात्र एक दिन के कार्यकाल में भी जीवन भर पुरानी पेंशन दूसरी तरफ सरकारी कर्मचारी जो अपने जीवन के 35 वर्ष देश सेवा में समर्पित करता है उसको पेंशन नहीं टेंशन देने का कार्य किया है। एनपीएस व्यवस्था पूरी तरह बाजार आधारित पेंशन है जिसमे जीवन यापन करना संभव नहीं है एनपीएस व्यवस्था का हर तरफ से विरोध हो रहा है। प्रदेश हित में उत्तर प्रदेश की सरकार को तत्काल पुरानी पेंशन योजना बहाल करनी चाहिए।
बी पी सिंह रावत ने कहा है कि अब उत्तर प्रदेश में हर जिले मे हर मंडल में पुरानी पेंशन बहाली के लिए बड़े कार्यक्रम किए जायेगे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुनय विनय किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में पहला कार्यक्रम मुख्यमंत्री के क्षेत्र गोरखपुर में रखा गया है जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी, प्रदेश महासचिव पंकज सिंह को दी गई है। जिसमें मुख्य भूमिका आशीष मणि त्रिपाठी की रहेगी। सहयोग के लिए विमलेश कुमार, प्रत्युष द्धिवेदी, धनंजय कुमार, मेहताफ अली, रविंद्र नाथ चौरसिया, आनंद श्रीवास्तव, रुपेश सिंह कार्यक्रम के लिए प्रचार प्रसार करेगे।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में गोरखपुर मंडल के सभी कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी, डाक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी, बैंक कर्मी, रेलवे कर्मी सभी प्रतिभाग करेगे। जिनमें मुख्य रूप से रेलवे से मनोज गोस्वामी, बंशी बदन झा, अमित पाल सिंह परमार अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे!!!

0 टिप्पणियाँ