मनोज नौडियाल
कोटद्वार। डॉ.पी.द.ब.हि.राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में बी०एड० विभाग एवं असर संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जा रही राष्ट्रीय कार्यशाला के द्वितीय दिवस में कार्यशाला के शीर्षक Preparation of Educational Survey पर असर संस्था विषय विशेषज्ञों द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। विभाग प्रभारी डा० रमेश सिंह चौहान द्वारा विद्यार्थियों से कार्यशाला की प्रगति आख्या प्राप्त की तथा विभाग के प्राध्यापक डा० सुशील चन्द्र बहुगुणा द्वारा विद्यार्थियों के क्षेत्र सर्वेक्षण के पूर्वाभ्यास में जाने के लिए तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।
ये भी पढ़ें: जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने ग्राम पंचायत निसणी का दौरा करते हुए वहां पर क्रॉप कटिंग का आंकलन किया! देखें
कार्यशाला शोध प्रबंधक मयंक लव द्वारा सर्वेक्षण को अच्छे और प्रभावी ढंग से कैसे पूर्ण करें, संबधी बिन्दुओं पर विद्यार्थियों के साथ चर्चा की। इसी क्रम में छात्रा वंदना रावत एंव पंकज द्वारा विगत दिवस हुए प्रशिक्षण को कक्षा में स्मरण कराया गया।
इसके पश्चात् असर संस्था के विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को कुल 9 समूहों में विभाजित कर क्षेत्र सर्वेक्षण के पूर्वाभ्यास हेतु शिवपुर ,कुंभीचौड , धुव्रपुर तथा गाड़ीघाट क्षेत्र में सर्वे हेतु भेजा गया । क्षेत्र सर्वेक्षण के पूर्वाभ्यास हेतु संस्था द्वारा समूहों को पायलट पुस्तिका, टेस्टिंग टूल प्रदान की गयी । समूहों का नेतृत्व क्रमशः वंदना, पवन, चन्द्रपाल, वैभव, पुष्पेंदर, दीपक चौहान, चांददेव, सरिता, दिव्यांशी ने किया । इस अवसर पर डा० सुषमा थलेडी, डा० हितेन्द्र कुमार तथा बी०एड० विभाग के 45 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे!!!


0 टिप्पणियाँ