मनोज नौडियाल
कोटद्वार। कोटद्वार के वार्ड नम्बर 26 से पार्षद अनिल नेगी (डब्बू) ने बांटे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र। कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नम्बर 26 से पार्षद अनिल नेगी (डब्बू) ने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित वार्ड नम्बर 36 में भूपेंद्र बलोदी को प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्टिफिकेट प्रदान किया।
ये भी पढ़ें: रा.प्रा.वि. रैंका, ग्राम पंचायत रैंका (उ.र.) में बहुद्देशीय शिविर होगा आयोजित! देखें
इस अवसर पर बोलते हुए पार्षद अनिल नेगी (डब्बू) ने कहा कि सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ गरीब और निर्धन लोगों को मिलना चाहिए जो कि वास्तव में इसके हकदार हैं, उन्होने कहा कि वार्ड नम्बर 26 में द्वारा जरूरतमंदों के ई- श्रम कार्ड, विकलांग, विधवा पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन के प्रमाण पत्र जमा कर समाजकल्याण विभाग को भेजे गये हैं। पार्षद अनिल नेगी (डब्बू) ने कहा कि गरीबों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले इसके लिए वे लगातार प्रयास करते रहेंगे!!!

0 टिप्पणियाँ