मनोज नौडियाल
कोटद्वार। पुलिस संचार मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा प्रभारी डायल-112 को थानो में लगे एमडीटी के संचालन उस में आने वाली समस्याएं, सिस्पांस टाइम में सुधार एवं रिस्पांस टाइम मिनिमाइज करने के संबंध में प्रशिक्षण देने हेतु निर्देशित किया गया है।
ये भी पढ़ें: एस.डी.जी. जागरूकता को बढ़ाने एवं सतत विकास को जन जन तक पहुंचाने हेतु जागरूकता अभियान! देखें
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला के पर्यवेक्षण में डीसीसी प्रभारी महिला उपनिरीक्षक मनीषा पंत एवं सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार द्वारा थाना सतपुली परिसर में सतपुली, लैंसडाउन एवं चौकी पाटीसैण के पुलिस कर्मियों को एमडीटी के संचालन उस में आने वाली समस्याएं एवं रिस्पांस टाइम मिनिमाइज करने के संबंध में प्रशिक्षण देकर एमडीटी को 24 घण्टे क्रियाशील रखने, बैटरी चार्जिग लेवल को 30% से कम न रखने, रिसपांस टाइम में सुधार के लिये एसओपी का पालन करने एवं एमडीटी के माध्यम से प्रापत् होने वाली सूचनाओं के क्लोज करने से पहले कृत कार्यवाही को टेक्सट के माध्यम से डीसीसी को भेजने हेतु बताया गया। उक्त प्रशिक्षण जनपद के समस्त थानों में लगातार चल रहा है!!!


0 टिप्पणियाँ