मनोज नौडियाल
कोटद्वार, 20 सितंबर 2022। डॉ पी० द० ब० हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार के दिशा निर्देशन में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण विषयक रैली महाविद्यालय के रोवर्स रेंजर्स द्वारा निकाली गई।
रेंजर्स प्रभारी डॉ सुषमा थलेडी एवं रोवर्स प्रभारी डॉ० नवरत्न सिंह के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर महंत मौर्य ने रोवर्स रेंजर्स को संबोधित करते हुए कहा कि अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है, इस हेतु सभी को अपने आसपास के लोगों को पॉलिथीन उपयोग की अपेक्षा कपड़े के बैग प्रयोग करने हेतु जागृत करना चाहिए। रेंजर्स प्रभारी डॉ सुषमा थलेडी ने सभी को अनुशासन में रहते हुए उक्त सामाजिक गतिविधियों को करने हेतु सभी को प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ० सुरभि मिश्रा एवं डॉ० हीरा सिंह ने रैली संचालित करने हेतु सभी रोवर्स रेंजर्स का उत्साहवर्धन किया। रैली महाविद्यालय से निकलकर अपर कालाबढ़ क्षेत्र में गई तथा वहाॅं की बस्ती के लोगों से बातचीत की व उनको नशे से होने वाली हानियों के बारे में बताया एवं अपने चारों ओर स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया और अपने वातावरण को शुद्ध रखने का संदेश दिया। रैली में रोवर्स रेंजर्स ने नारों, कविताओं, स्लोगनों द्वारा जन जागरूकता फैलाई।
इस अवसर पर अपर कालाबड़ की पार्षद श्रीमती मीनाक्षी कोटनाला ने सभी रोवर्स रेंजर्स के कार्य का निरीक्षण कर उनकी सराहना की, वहीं वरिष्ठ समाज सेवक विपिन कोटनाला ने सभी रोवर्स रेंजर्स को इस प्रकार की सामाजिक गतिविधियों को कराने हेतु बधाई दी तथा भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों के संचालन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो० पीएन यादव, डॉ० अनुराग अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति रही तथा सभी रोवर्स एवं रेंजर्स उपस्थित रहे!!!


0 टिप्पणियाँ