Ticker

10/recent/ticker-posts

एस.डी.जी. जागरूकता को बढ़ाने एवं सतत विकास को जन जन तक पहुंचाने हेतु जागरूकता अभियान! देखें

 


मनोज नौडियाल

टिहरी, दिनांक 22 सितम्बर, 2022। सतत विकास लक्ष्य एजेंडा 2030 की इस वर्ष 7वीं वर्षगाँठ है। दिनांक 21 सितम्बर से 25 सितम्बर, 2022 तक एस.डी.जी. दिवस/सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिवस/सप्ताह को एस.डी.जी. जागरूकता को बढ़ाने एवं सतत विकास को जन जन तक पहुंचाने हेतु जागरूकता अभियान तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: चीला रोड कुनाव गांव के पास वन विभाग की भूमि पर उगे भांग की खेती/पौधों को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा किया गया नष्ट! देखें


अभियान के तहत आज जिला कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़वाल में एस.डी.जी. सिग्नेचर कैंपेन पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार द्वारा सिग्नेचर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इस मौके पर डीएफओ टिहरी वी.के. सिंह, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, जिला अर्थ एंव संख्याधिकारी साक्षी शर्मा, तहसीलदार टिहरी आशीष घिल्डियाल, अपर संख्याधिकारी रितु नेगी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा भी एस.डी.जी. सिग्नेचर कैंपेन पर सिग्नेचर किये गये!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ