Ticker

10/recent/ticker-posts

जैविक इण्डिया अवॉर्ड में प्रथम स्थान पर रहा उत्तराखंड! देखें

- कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दी कृषि विभाग एवम् जैविक उत्पाद परिषद के अधिकारियो को बधाई!


मनोज नौडियाल

देहरादून 23 सितम्बर। राष्ट्रीय स्तर के जैविक इण्डिया अवॉर्ड कार्यक्रम उत्तराखंड को प्रथम स्थान मिलने पर



कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ख़ुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हम जैविक कृषि के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना चाहते हैं। मंत्री ने जैविक उत्पाद परिषद सहित डोईवाला के किसान जसवीर सिंह को भी बधाई दी।

ये भी पढ़ें: रा०इ०का कोचियार नैनीडांडा में ब्लॉक स्तरीय स्काउट गाइड का समापन समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ सम्पन्न! देखें

       विदित हो कि यह कार्यक्रम आगरा में सम्पन्न हुआ, जिसमें उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। यह कार्यक्रम कर्नाटक सरकार के तत्वधान में आयोजित किया गया था और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नाटक के कृषि मंत्री ने पुरस्कार वितरित किए। 


उत्तराखंड को लगातार तीसरी बार प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उत्तराखंड की ओर से जैविक उत्पाद परिषद के प्रबन्ध निदेशक विनय कुमार ने इस पुरस्कार को प्राप्त किया। कृषकों की कैटेगॉरी में डोईवाला के कृषक जसवीर सिंह को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ