मनोज नौडियाल
कोटद्वार। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार की पहल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत चौहान जनपद पौड़ी गढ़वाल के नेतृत्व में, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चंद सुयाल व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन कोटद्वार/ नोडल अधिकारी वैभव सैनी के निकट निर्देशन में एवम प्रभारी निरीक्षक ahtu, कोटद्वार राजेंद्र सिंह खोलिया के प्रभार में 02 माह लिए प्रदेश स्तर पर चलाए जा "ऑपरेशन मुक्ति" इस अभियान की थीम "भिक्षा नहीं शिक्षा दें" व " support to educate a chaild " है।
ये भी पढ़ें: श्रीनगर पुलिस ने 56 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार! देखें
वर्तमान में "ऑपरेशन मुक्ति" के तहत उत्तराखंड पुलिस द्वारा ऐसे शिक्षा से वंचित बालकों को चिन्हित तथा इनके माता - पिता एवम सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूल, कॉलेज के अध्यापक और विधार्थियों को इन बालकों का सहयोग करने के लिए उत्साहित किया जा रहा है, जो बालक या तो भीख मांग रहे है या पढ़ाई छोड़कर अन्य कोई काम कर रहे है।
आज दिनांक 16-9-22 को उत्तराखंड जनपद पौड़ी "ऑपरेशन मुक्ति" टीम के उप निरीक्षक v कृपाल सिंह, कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल 168 मुकेश कुमार, कांस्टेबल आशीष बिष्ट, महिला कांस्टेबल रूबी चौधरी जब गाड़ी घाट शहरी मदीना मस्जिद के मेंबर्स सलीम शहरी और पार्षद नईम आदि से वार्ता कर बताया गया कि आपके आस पास के बालक जो स्कूल से आने के बाद अपने माता पिता के शिक्षित नहीं होने के कारण या उनके काम मेहनत मजदूरी की व्यस्तता की वजह से बालकों का स्कूल से अध्यापक द्वारा दिया गया होमवर्क नहीं कर पाते है और स्कूल से आने के बाद आवारा गर्दी में बालक घूमते है। यदि आप अपने यहां किसी स्थान पर बालकों को शाम चार से से छः बजे तक सस्ता पंचायती ट्यूशन की व्यवस्था उत्तराखंड पौड़ी ऑपरेशन मुक्ति टीम के साथ मिलकर कराओगे तो निश्चित ही शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बेहतर परिणाम बालकों की पढ़ाई के सामने आएंगे।
इससे एक तो बालक स्कूल के बाद आवारा नहीं घूमेंगे और बाल मजदूरी या भीख जैसे कलंकित कार्यों से दूर रहेंगे। उपनिरीक्षक v कृपाल सिंह से स्थानीय जनता के संभ्रांत व्यतियों के द्वारा ऑपरेशन मुक्ति के संबंध में काफी प्रश्न किए गए जिनका की बहुत ही सटीक ढंग से उनका उत्तर दिया गया।
सभी की सहमति से गाड़ीघाट शहरी मदीना मस्जिद में उत्तराखंड जनपद पौड़ी ऑपरेशन मुक्ति टीम के द्वारा तत्वाधान में एक एक पंचायती सस्ती दर के हिसाब से और स्थानीय जनता के आर्थिक सहयोग से प्रारंभ किया गया। इस ट्यूशन सेंटर का नाम अपना मोहल्ला/गांव - अपना अध्यापक - अपने विधार्थी नाम दिया गया है। कोटद्वार क्षेत्र में ये ऐसा दूसरा कोचीग सेंटर है। जिसने पहले दिन ही लगभग 70 से ऊपर बालक और बालिकाएं पठन पाठन के लिए आ हुए थे।
उत्तराखंड जनपद पौड़ी ऑपरेशन मुक्ति टीम के इस कार्य की काफी प्रसंशा आस पास के इलाके में ही नहीं दूर दराज से भी सुनने को मिल रही है!!!


0 टिप्पणियाँ