मनोज नौडियाल
कोटद्वार। डॉ.पी.द.ब.हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में बी०एड० विभाग एवं असर संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जा रही पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के तीसरे दिवस में असर संस्था के विषय विशेषज्ञों द्वारा दिनांक 22/09/22 हुए क्षेत्र सर्वेक्षण के पूर्वाभ्यास का अनुभव एंव प्रतिक्रिया जानी, साथ ही समूहों द्वारा की गयी गलतियों का समाधान किया। संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्र सर्वेक्षण में जाने से पूर्व एक सूक्ष्म सर्वे परीक्षण लिया गया जिसमें पूजा डुंगरियाल, अंकिता और आशीष नेगी ने सर्वोच्च अंक प्राप्त किए।
ये भी पढ़ें: पशुपालकों के लिए ख़बर; लम्पी स्किन डिजीज को लेकर पशु चिकित्सा अधिकारी टिहरी गढ़वाल आशुतोष जोशी ने दी जानकारी! देखें
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो० जानकी पंवार ने सभी छात्र-छात्राओं से सर्वेक्षण में हो रही प्रशिक्षण गतिविधियों की प्रगति आख्या प्राप्त की तथा क्षेत्र सर्वेक्षण की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में प्राचार्य प्रो० जानकी पंवार, बी०एड०विभाग प्रभारी डा० रमेश सिंह चौहान, आयोजन सचिव डा० सुशील चंद्र बहुगुणा तथा शोध प्रबंधक श्री मयंक लव द्वारा दुगड्डा, रिखणीखाल, यमकेश्वर, द्वारीखाल, पाबौ, के 12 गावों में क्षेत्र सर्वेक्षण के लिए बनाए 12 समूहों के कुल 26 विद्यार्थियों को सर्वेक्षण पुस्तिका, टेस्टिंग टूल सहित क्षेत्र सर्वेक्षण किट प्रदान की गई।
बी०एड० विभाग प्रभारी डा० रमेश सिंह चौहान ने बताया की यह सर्वे कोविड 19 महामारी के बाद बच्चों की स्कूली शिक्षा और सीखने की स्थिति पर अहम आंकडे प्रस्तुत करेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के बुनियादी स्तर की जानकारी प्रदान करेगा। डा० सुशील चन्द्र बहुगुणा ने सर्वे संबधित अपने पूर्व अनुभवों को सर्वे में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों के साथ साझा किए तथा अच्छा अनुभव प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर बी०एड० विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिका डा० सुषमा थलेडी, डा० हितेन्द्र कुमार असर संस्था के विषय विशेषज्ञ जितेन्द्र सिंह चौहान, मनीष सिंह चौहान, पवन, दीपक सुयाल, सचिन, आलोक, शिवानी प्रभा, रिकंल, पायल, मानवी तथा अन्य सभी बीएड के विद्यार्थी उपस्थित रहे!!!


0 टिप्पणियाँ