Ticker

10/recent/ticker-posts

टिहरी; जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतया प्रतिबन्धित करने को लेकर जन सहभागिता से जागरूकता का अभियान! देखें

 


मनोज नौडियाल

टिहरी, 23 सितम्बर। जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतया प्रतिबन्धित करने को लेकर जन सहभागिता से जागरूकता का अभियान चलाया जा रहा है। अध्यक्ष जिला पंचायत टिहरी सोना सजवाण एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार के दिशा-निर्देशन में आज जिला पंचायत के सम्मानित सदस्य गणों की सहभागिता के साथ जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के ग्रामीण बाजारों में गोष्ठियों, बैनरों, पौम्पलेटों एवं घोषणा पत्र के माध्यम से जन जागरूकता का अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़ें: महाविद्यालय प्राचार्य प्रो० जानकी पंवार ने सभी छात्र-छात्राओं से सर्वेक्षण में हो रही प्रशिक्षण गतिविधियों की प्रगति आख्या प्राप्त कर क्षेत्र सर्वेक्षण की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी! देखें


वहीं 15 दिवसीय सिंगल यूज प्लास्टिक बैन जन-जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जिला खेल कार्यालय टिहरी गढ़वाल के द्वारा पूर्णानन्दर स्पोर्टस् स्टेडियम, मुनि की रेती ढालवाला में बृहस्पतिवार को ओपर बालक एवं बालिका क्रॉस कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ