Ticker

10/recent/ticker-posts

चम्पावत! कृषि उद्यान, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जिला मुख्यालय के निकट सिलिंग टॉक स्थित चाय बागान का किया निरीक्षण. देखें


 
मनोज नौडियाल

चम्पावत, 10 सितम्बर 2022। जनपद चम्पावत के भ्रमण पर पहुँचे प्रदेश के कृषि उद्यान, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा शुक्रवार देर सायं जिला मुख्यालय के निकट सिलिंग टॉक स्थित चाय बागान का निरीक्षण किया गया। टी पर्यटन के रूप में विकसित किए जा रहे इस क्षेत्र में संचालित चाय बागान पौधारोपण तथा पर्यटन विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते कृषि, उद्यान मंत्री ने कहा कि जनपद चम्पावत एक मॉडल जिले के रूप में आगे बढ़ रहा है, यहाँ कृषि औद्यानिकी के साथ ही चाय के बागान विकसित करने हेतु विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चम्पावत में चाय बागान हेतु विभिन्न विकास कार्य किये जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 135 वीं0 जयंती के अवसर पर जी.बी.पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी में कार्यक्रम! देखें

उन्होंने कहा की चाय के क्षेत्रफल को बढ़ाए जाने हेतु जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चाय के बागान विकास किए जाने हेतु कार्य किया जा रहा है। कहा कि चाय बागानों में अनेक पर्यटक घूमने आते हैं अन्य प्रदेशों की तरह यहाँ के चाय बागानों में भी पर्यटक आए, इस हेतु इन बागानों को टी पर्यटन के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। 


 उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थित निदेशक उद्यान को इस क्षेत्र में कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान चाय विकास बोर्ड के प्रबंधक डेजमंड ने अवगत कहा कि जनपद चम्पावत में वर्तमान में कुल 27 क्षेत्रों में 236 हेक्टेयर भूमि में 7 लाख 32 हजार चाय के पौध लगाए गए हैं गत वर्ष इन सभी 27 चाय बागानों में 51105 किलो चाय की हरी पत्ती का उत्पादन हुआ, जिससे 11675 किलो चाय तैयार की गयी। 

वीडियो: 


इस कार्य में गत वर्ष 47611 मानव दिवस सृजित हुए उन्होंने अवगत कराया कि इस वर्ष और अधिक चाय के उत्पादन की सम्भावना हैं। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया कि सिलिंग टॉक में टी पर्यटन के रूप में विकसित करने हेतु 4 क्यू पाइंट 4 काटेज व एक कैन्टीन के साथ ही सौचालय निर्माण व पर्यटन की सुविधाएँ निर्मित की गई है।

वीडियो:


    निरीक्षण के दौरान निदेशक उद्यान हरमिंदर सिंह बवेजा, मुख्य विकास अधिकारी आर एस रावत, संयुक्त निदेशक उद्यान कुमाऊं डॉ बृजेश गुप्ता, गढ़वाल डॉ रतन कुमार, जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडेय आदि उपस्थित रहे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ