मनोज नौडियाल
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने श्री गुरु राम राय स्कूल कोटद्वार के वार्षिक उत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि श्री गुरु राम राय स्कूल कि एक विशेष बात यह है कि वह दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित करते रहते हैं जिससे कि उन बच्चों को भी समाज में आगे बढ़ने का समान अवसर मिल सके।
महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में श्री गुरु राम राय मिशन समाज के प्रत्येक हिस्से में अपनी सेवा दे रहा है और इस कार्य के लिए मिशन का विधानसभा अध्यक्ष ने धन्यवाद किया।
इस अवसर पर वहां शिक्षा निदेशक आर पी ध्यानी, धीरेंद्र रतूड़ी, मीनाक्षी थपलियाल, गिरीश उनियाल, आरती ध्यानी, मीनाक्षी थपलियाल, अनुपमा शर्मा आदि उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ