Ticker

10/recent/ticker-posts

कक्षा 6 में फुटबाल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स (बालक वर्ग) खेलों में प्रवेश के लिए जनपद के बालकों का प्रारंभिक चयन/ट्रायल कंडोलिया मैदान पौड़ी में 26 अप्रैल को! देखें

 


मनोज नौडियाल 

पौड़ी। जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराणा प्रताप स्टोर्ट्स कालेज रायपुर में शैक्षिक वर्ष 2023-24 हेतु कक्षा 6 में एथलेटिक्स, फुटबाल, वालीबॉल, क्रिकेट हाकी , बैडमिंटन एवं जूड़ों (बालक वर्ग) तथा हरि सिंह थापा स्पोर्टस कालेज पिथौरागढ़ में कक्षा 6 में फुटबाल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स(बालक वर्ग) खेलों में प्रवेश के लिए उत्तराखंड के बालकों का प्रारंभिक चयन/ट्रायल कंडोलिया मैदान पौड़ी में 26 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ किया जायेगा।

ये भी पढ़ें: जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता मिलन कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याएं सुनी! देखें

       क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि कक्षा 6 में प्रवेश के समय बालक की आयु 12 वर्ष से अधिक एवं 10 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रवेशार्क्षी को 5वीं पास उर्त्तीण होना आवश्यक है। चयन/ट्रायल में खिलाड़ी केवल एक खेल में ही प्रतिभाग कर सकता है, चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने खेल से संबंधित किट लेकर उपस्थित होंगे !!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ