मनोज नौडियाल
कोटद्वार। जिसने ज्ञान के सूरज को इस धरती पर चमकाया था! शाश्वत मार्ग अहिंसा का दुनिया को दिखलाया था! स्वामी था अनंत गुणों का जो दीन दुखी उपकारक था! वो वर्धमान महावीर जो जिनवाणी का गायक था !!
उपरोक्त पंक्तियों के नायक यानी जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर 1008 भगवान महावीर का जन्म कल्याणक आज जैन समाज कोटद्वार द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर जी में विशेष पूजा अर्चना एवम भगवान का नव्हन किया गया।
आज शहर में श्री जी की पालकी के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसका प्रारंभ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी एवं कोटद्वार मेयर श्रीमती हेमलता नेगी ने किया।
ये भी पढ़ें: रक्तदान शिविर का आयोजन; 102 से ज्यादा यूनिट रक्त किया एकत्रित! देखें
शोभा यात्रा मदिर जी से प्रारंभ होकर झंडा चौक, स्टेशन रोड, बीरावाला तिलू चौराहा होती हुई मंदिर जी पर समाप्त की गई। सभी श्रद्धालुओं एवम जैन धर्म अनियायियो ने शोभा यात्रा में बड़ी भक्ति से नृत्य करते हुऐ जयकारों की गूंज से अपनी भक्ति प्रकट करी। शोभा यात्रा में झांकियां भी निकाली गई। श्री जी को मंदिर जी में विराजित किया गया।
संध्या कार्यक्रम का प्रारंभ श्रीमती हेमलता नेगी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। समाज की बालिकाओं आकृति जैन, आर्या जैन, पूर्णिमा जैन, स्तुति जैन के द्वारा मंगलाचरण, संगीतज्ञ के द्वारा मंत्रमुग्ध भजन संध्या व महिलाओं के द्वारा एक धार्मिक नाटिका प्रस्तुत की गई जिसका शीर्षक था पूजा का फल।
खनक जैन में प्राकृत भाषा में जिनवाणी स्तुति की प्रस्तुति दी। अरिहंत जैन, आगम जैन और ऋषभ जैन ने महावीर भगवान की पूर्व पर्याय सिंह पर एक लघु झलकी प्रस्तुत करी। जैन समाज की अन्य बालिकाओं ने अपनी भक्ति को नृत्य के माध्यम से भिन्न-भिन्न तरीके से प्रस्तुत किया अंत में भगवान महावीर की आरती के उपरांत कार्यक्रम को समाप्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर ऋचा जैन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष नेमचंद ने मुख्य अतिथि एवं सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अशोक कुमार जैन, पवन जैन, रविंद्र जैन, विजय जैन, ओम प्रकाश जैन, आलोक जैन, जेपी जैन, डॉo अभिषेक जैन, डॉo प्रशांत जैन, विनोद जैन, संजय जैन, प्रशांत जैन, निर्मल जैन एवं समाज की समस्त महिलाएं उपस्थित रहीं!!!!


0 टिप्पणियाँ