मनोज नौडियाल
उत्तराखंड। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन वाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड द्वारा पुरानी पेंशन बहाली पखवाड़े के अंतर्गत विधायक गणों के माध्यम से मुख्यमंत्री को पुरानी पेंशन बहाली हेतु ज्ञापन दिए जा रहे हैं।
जिस क्रम में मोर्चे के पदाधिकारियों द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, संजय डोभाल विधायक यमनोत्री, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष , मुकेश कोली, शैलेंद्र बिष्ट, मनोज रावत पूर्व विधायक केदारनाथ, गरीमा धनोशी प्रदेश मीडिया प्रमुख कॉंग्रेस, नवप्रभात पूर्व कैबनेट मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किये गए।
मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार के साथ साथ केंद्र सरकार भी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली पर गम्भीर है और कर्मचारी हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर्मचारी लंबे समय से कर रहे हैं सरकार के सम्मुख वह मजबूती से कर्मचारियों की इस मांग को रखेंगे।
विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि पूर्व से ही उन्होंने कर्मचारियों की जायज मांग पुरानी पेंशन बहाली को समझा है और निश्चित रूप से सरकार सकारात्मक निराकरण करेगी। मोर्चे के प्रदेश प्रभारी विक्रम रावत ने कहा कि पूर्व में वित्त मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल के पुरानी पेंशन बहाली सम्बन्धी बयान न्यायोचित नही है जिससे कर्मचारियों में रोष है वही मोर्चे के पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड में पुरानी पेंशन बहाली की आवाज बुलंद करने हेतु अप्रैल माह में पेंशन पखवाड़ा चलाया जा रहा है, आगामी 9 अप्रैल को समस्त जिलों में रैली प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल, देहरादून जिलाध्यक्ष मक्खन लाल शाह, जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग अंकित रौथाण, जिला महासचिव चमोली सतीश कुमार, जिला महासचिव टिहरी खुशहाल रावत, गढ़वाल मंडल समन्वयक जसपाल गुसाईं, सुखपाल बिष्ट आदि मौजूद रहे!!!


0 टिप्पणियाँ