Ticker

10/recent/ticker-posts

महाविद्यालय थलीसैंण में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत् गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन नयार नदी के तट के पास गंगा आरती के साथ हुआ! देखें

 


मनोज नौडियाल 

थलीसैंण। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल, शक्ति मंत्रालय, नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत् “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा (15 मार्च से 31 मार्च) के कार्यक्रम का समापन सायंकाल को नयार नदी के तट के पास गंगा आरती के साथ हुआ।

ये भी पढ़ें: देहरादून: महानगर महिला मोर्चा भाजपा के पदाधिकारियों का हुआ विस्तार! देखें


कार्यक्रम में सर्वप्रथम नमामि गंगे कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ० विवेक रावत ने उपस्थित सभी लोगों को गंगा की स्वच्छता के लिए शपथ दिलाई गयी। इसके पश्चात गंगा आरती करके सभी ने गंगा की स्वच्छता के लिए दीप जलाये।


इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० रेनू रानी बंसल, डॉ० नवरतन सिंह, डॉ० छाया सिंह, डॉ० बिपेंद्र सिंह रावत, डॉ० निर्मला रावत , डॉ० दुदुन मेहता, डॉ० सुधीर सिंह रावत, डॉ० अराधना सिंह, डॉ० नीरज असवाल, डॉ० विकास प्रताप सिंह, डॉ० अजय कुमार, डॉ० गिरीश चन्द्र आर्य, डॉ० धर्मेन्द्र कुमार, डॉ० विनोद कुमार , श्री धर्मेन्द्र सिंह, श्री मंगलेश मँमगाईं, श्री बर्मानंद मँमगाईं उपस्थित रहें !!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ