Ticker

10/recent/ticker-posts

कोटद्वार: कांग्रेस महानगर अध्यक्षा स्व. शकुन्तला चौहान के निधन पर दी कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि! देखें

 


मनोज नौडियाल 

कोटद्वार। जिला कांग्रेस के शिविर कार्यालय लीसा भवन लीसा काम्पलेक्स में कोटद्वार महानगर की अध्यक्षा स्व. शकुन्तला चौहान के निधन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रृद्धांजलि अर्पित की गई, कार्यक्रम के अन्त में सभी कांग्रेस जनो ने 02 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें: गांधी कॉलोनी मैजिक डांस अकैडमी दिखाएगी टैलेंट का जलवा; डीएवी कॉलेज 28 मई परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप कंपटीशन में! देखें

स्व. चौहान का श्रद्धाजलि अर्पित करते हुए पूर्व विधायक शैलेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि स्व. शकुन्तला चौहान का कांग्रेस संगठन के लिए समर्पण एवं सेवा भावना हम सभी के लिए प्रेरणास्पद है। कोटद्वार महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि पटवाल ने कहा कांग्रेस पार्टी के जनहित के मुट्ठी पर जो कार्यक्रम होते थे उस समय की उनकी सक्रियता एवं उपस्थिति के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा हम सभी को हमेशा उनके पदचिन्हों पर चलने की आवश्यकता है।


इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूरण सिंह रावत, पार्षद- नईम अहमद, अमित नेगी, विपिन डोबरियाल, अनिल नेगी, प्रवेन्द्र सिंह रावत, गुडडू सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह रावत, विरेन्द्र पाल सिह बिष्ट, गोविंद सिंह नेगी, ओम प्रकाश कोटला जिलाध्यक्ष SC/ST कोटहार गढ़वाल, श्रीमती रेशमा छावडा, श्रीमती विमलेश नेगी, अजू पुण्डीर, सुरेद्र सिह गुसाई, प्रवेश रावत पूर्व प्रदेश सचिव, वीरेन्द्र सिंह रावत, गोकुल सिंह नेगी, संदीप सिंह रावत, कृपाल सिंह नेगी, विजय नेगी, मो0 स्वाले, सूरवीर सिंह खेतवाल, रामचन्द्र सिंह रावत, मोहन सिंह मोगी, विमल विष्ट, धीरेंद्र सिंह नेगी, चन्द्रमोहन काला, महेन्द्र सिंह नेगी, गुलफाम अली, दिवेश चौधरी, राजीव जखमोला, अनिल रतूड़ी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बलवीर सिह रावत ने किया!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ