Ticker

6/recent/ticker-posts

केंद्र सरकार के तर्ज पर राज्य में भी लागू की जाए न्यू फैमिली पेंशन प्लान की सुविधा: सीताराम पोखरियाल प्रदेश महासचिव, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा

केंद्र सरकार के तर्ज पर राज्य में भी लागू की जाए न्यू फैमिली पेंशन प्लान की सुविधा: सीताराम पोखरियाल प्रदेश महासचिव, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा

मनोज नौडियाल

पौड़ी: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा लगातार पुरानी पेंशन बहाली की एकसूत्रीय मांग को लेकर प्रयासरत है। जिसके क्रम में प्रत्येक पटल पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई जा रही है। जिसको लेकर आगामी 30 जून को राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वाहन पर ट्विटर अभियान चलाया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक कर्मचारियों को शामिल होने की अपील की जा रही है। 


राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि प्रदेश में कई कोरोना वॉरियर्स की मृत्यु कोरोना से लड़ते-लड़ते हुई है। जहां केंद्र सरकार के द्वारा जारी 3 जून के सर्कुलर में फैमिली पेंशन बढाकर 30 से पहले 10 वर्षों के लिए 50 प्रतिशत कर दी गयी है और भी कई तरह के बदलाव इसमें किए गए हैं। ऐसे ही केंद्र सरकार की तर्ज पर यह सुविधा तुरंत राज्य में भी लागू की जानी चाहिए। जिससे की जिन परिवारो ने अपने को खोया है। उन्हें भी गुज़ारे की पेंशन तुरंत मिल सके। 

एक जानकारी: 

सामान्य दर - पारिवारिक पेंशन की सामान्य दर सरकारी कर्मचारी द्वारा आहरित आंतम परिलब्धियों का 30 फीसदी होता था।

बढ़ी हुई दर - यदि कर्मचारी की मृत्यु 07 साल की निरंतर सेवा के उपरांत हो जाता है, तो उक्त कर्मचारी को दिया जाने वाला पारिवारिक पेंशन की दर उसके द्वारा प्राप्त अन्तिम परिलब्धियों का 50% होता है। इस प्रकार स्वीकार्य राशि कर्मचारी की मृत्यु की तिथि के अगले दिन से 07 वर्ष की अवधि या मृत कर्मचारी के 67 वर्ष की उम्र पूर्ण करने की तिथि जो भी कम हो तक भुगतान योग्य होगी। पारिवारिक पेंशन सरकारी कार्मिक की मृत्यु की तिथि के अगले दिन से भुगतान योग्य हो जाती है तथा पारिवारिक पेंशन की ब़ढी हुई दर की समाप्ति के उपरांत दी जाने वाली पेंशन राशि सामान्य दर से ही दी जाएगी।

कर्मचारी की सेवाकाल के दौरान मृत्यु होने पर पारिवारिक पेंशन की बड़ी हुई दर 10 वर्षों तक देय होगी।

उधर, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने किया प्रदेश, जनपद व इकाइयों का विस्तार किया है। जिसमें सुभाष देवलियाल को प्रदेश सलाहकार मनोनित किया गया। बता दें कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा में जनपद रुद्रप्रयाग व टिहरी के साथ साथ प्रदेश स्तर पर पदाधिकारी मनोनीत किये गए। प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव ने सभी पदाधिकारियों को सत्यनिष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने की अपेक्षा के साथ शुभकामनाएं प्रदान की हैं। जिसमें सुभाष देवलियाल (प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखंड) को प्रदेश सलाहकार, के0एस0रावत (उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ नरेंन्द्रनगर टिहरी गढ़वाल) को जनपदीय महासचिव टिहरी गढ़वाल, चन्द्र मोहन रौथाण (उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ टिहरी गढ़वाल) को सयोंजक ऋषिकेश इकाई, अमित नेगी (राजकीय शिक्षक संघ जनपद रुद्रप्रयाग) को आई0टी0 सेल में जनपद कार्यकारिणी घोषित किया गया।  

सभी मनोनीत पदधिकारियो ने मोर्चे को धन्यवाद देते हुए कहा है कि हमारी योग्यताओं पर विश्वास करके जो दायित्व हमें सौंपे गए हैं। हम उस पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे। पुरानी एक एहम मांग होने के साथ जीवन की गरिमा से जुड़ा हुआ प्रश्न है। इस अत्यंत महत्वपूर्ण मांग के लिए हम संयुक्त मोर्चा के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े हैं।

ABN AAWAZ NEWZ 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ