Ticker

6/recent/ticker-posts

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर दिया ज्ञापन! मामले को लेकर सरकार गम्भीर, जल्द होगा समाधान: महेंद्र भट्ट,बद्रीनाथ विधायक


मनोज नौडियाल

एबीएन 🔊 न्यूज़: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल एवं पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ उत्तराखंड के मंडलीय अध्यक्ष आशुतोष सेमवाल द्वारा बद्रीनाथ विधानसभा से विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट को पुरानी पेंशन बहाली के लिए देहरादून में ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में कर्मचारी नेताओं की बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट से विस्तृत वार्ता भी हुई।

ये भी पढ़ें:

गुपचुप ढंग से की गयी नियुक्तियों की उच्च स्तरीय जांच के साथ उच्च शिक्षा मंत्री को बर्खाश्त करने की मांग! कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन. पढ़िए पूरी ख़बर.......

वार्ता के क्रम में बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट को बताया गया कि 1 अक्टूबर 2005 से राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन खत्म करके नई पेंशन योजना लागू की गई है, जो कर्मचारियों के हित में नहीं है। वर्तमान में जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उन्हे 1000 से 1500 रूपए तक पेंशन मिल रही है। वहीं महेंद्र भट्ट द्वारा कर्मचारियों की इस मांग का पुरजोर समर्थन किया गया तथा सदन में इस बात को रखने और मुख्यमंत्री से इस संबंध में वार्ता करने के साथ साथ जल्द पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघन सिंह से सँगठन की वार्ता की सहमति भी दी गई। उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि पुरानी पेंशन बहाली पर सरकार गम्भीर है। जल्द समाधान किया जाएगा।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि प्रदेश के 80 हजार से अधिक कार्मिक पुरानी पेंशन योजना के खत्म होने के बाद नई पेंशन योजना से आच्छादित हैं, और इस योजना को लेकर उनमें जबरदस्त आक्रोश है।इस योजना को अगर शीघ्र समाप्त नहीं किया गया तो राज्य कर्मचारी बड़े आंदोलन की ओर जा सकते हैं। जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ उत्तराखंड के मंडलीय अध्यक्ष आशुतोष सेमवाल ने शीघ्र पुरानी पेंशन बहाली करने की सरकार से अपील की है और ऐसा नहीं होने की स्थिति में राज्य सरकार द्वारा परिणाम की जिम्मेदारी लेने की बात भी उनके द्वारा कही गई।

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ