मनोज नौडियाल
कोटद्वार: कारगिल दिवस पर अमर शहीदो की स्मृति के साथ ही (कोविड) कोरोना महामारी के कारण हमें छोड़ गये उन लोगों की स्मृति में एक विडियो गीत रिलीज किया गया। यह सुन्दर भावुकता भरा गीत श्रीमती मालती गौड़ व शकुंतला बुडाकोटी द्वारा गाया है। जिसका संगीत व निर्देशन, फिल्माकन संजय रावत द्वारा किया गया है।
बता दें कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी व नगर निगम महापौर श्रीमति हेमलता नेगी, पार्षद अनिल नेगी (डब्बू ), प्रवेन्द्र रावत (पार्षद) एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में यह गीत यूटयूब पर रिलीज किया गया। यह गीत एक माँ ने बेटे की स्मृति में समर्पित किया है।गीतकार मालती ने कोरोना काल में अपने बेटे को खोया है। समस्त ऐसे ही कोरोना बिमारी से मृत हुए बेटों को समर्पित इस गीत के माध्यम से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने का प्रयास किया गया है। गीत के बोल ये हैं : "दुई हजार 20-21 मा" ।
ये भी पढ़ें :
गीत देखने के लिए क्लिक करें! :
ABN AAWAZ NEWZ


0 टिप्पणियाँ