Ticker

10/recent/ticker-posts

जनपद पुलिस का जागरुकता अभियान! ग्राम काण्डई में जाकर ग्रामीण महिलाओं व बच्चों को दी गई जानकारी. पढ़िए पूरी ख़बर .....…...

मनोज नौडियाल

पौड़ी गढ़वाल: जनपद पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में “जागरूक्ता अभियान” चलाने हेतु निर्देशित किया गया था। 

जिसके तहत थाना पैठाणी महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम काण्डई मे जाकर ग्रामीण महिलाओं व बच्चों को एकत्रित कर उन्हे बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, मानव तस्कारी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों व आपतकालीन नम्बर डायल-112 आदि के बारे में जानकारी दी गयी। इस दौरान बताया गया कि यदि उनके साथ कोई भी व्यक्ति अपमानजनक व्यवहार या छेड़छाड़ करता है तो इस तरह की घटनाओं को कदापि नजर अंदाज न करें। इसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को दें।

ये भी पढ़ें : 

कारगिल दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए किया गया वृक्षारोपण! पढ़िए पूरी ख़बर...... 

साथ ही उन्हें राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करने व घर से बाहर निकलते ही मास्क का प्रयोग करने, बार-बार साबुन पानी से हाथ धोने व भीड-भाड़ वाली जगह पर उचित दूरी का पालन करने हेतु बताया गया। वहीं कोरोना संक्रमण से बचाव सम्बन्धी पम्पलेट वितरित कर दो गज दूरी मास्क है जरूरी का संदेश दिया गया। पौडी गढ़वाल पुलिस द्वारा मौके पर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार आमजन को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन किये जाने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ