Ticker

10/recent/ticker-posts

पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार की वर्तमान जनविरोधी खनननीति का किया घोर विरोध! जनहित में नई पारदर्शी एवं बेरोजगारों को रोजगार देने वाली खनन नीति बनाने की कि मांग. पढ़िए पूरी ख़बर......

मनोज नौडियाल

कोटद्वार: प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार की वर्तमान जनविरोधी खनननीति का घोर विरोध करते हुए खनननीति के खिलाफ अभियान चलाते हुए प्रदेश सरकार से जनहित में नई पारदर्शी एवं बेरोजगारों को रोजगार देने वाली खनन नीति बनाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें : 

व्यापारियों और नगर के गणमान्य लोगों ने किया गलियों और मुहल्लों में पुलिस के द्वारा हेलमेट न पहनने पर चालान किए जाने का विरोध! पढ़िए पूरी ख़बर.......

पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने निंबूचौड़ क्षेत्र में सुखरो नदी से हो रहे भू-कटाव एवं पुल के पिलरों को हो रहे नुकसान का जायजा लेते हुए वर्तमान खनन नीति से हो रहे नुकसान को लेकर प्रदेश सरकार पर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के लिए खनननीति सिर्फ पैसा कमाने का साधन बन गयी है। उन्होंने कहा कि उक्त खनन नीति से हो रहे दुष्प्रभावों पर कोई चिंतन मंथन नहीं हो रहा है। उन्होंने खनन नीति से हो रहे नुकसान का भी निरीक्षण करते हुए कहा कि वर्तमान में सुखरो में बने पुल को भी बाढ से खतरा बढ गया है। अनियोजित खनन से किसानों की भूमि का कटाव हो गया है। निंबूचौड़ क्षेत्र में गांवों को जाने वाली सड़कों की दीवारें ढह गयी है। इसके अलावा बाढ के पानी से ग्रामीणों को खतरा बढ गया है। उन्होंने कहा कि बाढ के खतरे को देखते हुए उन्होंने स्वंय प्रशासन से वार्ता की गयी तब जाकर प्रशासन के द्वारा सुखरो नदी पर जेसीबी भेजी गयी। इस मौके पर महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, हिम्मत सिंह नेगी, जगदम्बा जोशी, जगमोहन सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ