Ticker

10/recent/ticker-posts

दिल को झकझोर देने वाला मामला! महिला ने नवजात शिशु को फेंका झाड़ी में, कोटद्वार पुलिस ने देवदूत बनकर बचाई जान.

मनोज नौडियाल

कोटद्वार: कोटद्वार-भाबर क्षेत्र से दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। दरअसल, एक महिला ने नवजात शिशु को जन्म देने के बाद झाड़ियों में फेंक दिया। बेस चिकित्सालय कोटद्वार की सूचना पर मौके पर देवदूत बनकर पहुंची कोटद्वार पुलिस ने बच्चे को उपचार के लिए बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां बच्चे की हालत अब सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें : 

कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य पांचवें मील के समीप आया मलबा लगा जाम! यातायात सुचारू. पढ़िए पूरी ख़बर.....

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अस्पताल से जानकारी मिली की कोटद्वार भाबर क्षेत्र निवासी एक महिला ने नवजात शिशु को जन्म देने के बाद झाड़ियों में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोटद्वार कोतवाली से महिला उप निरीक्षक भावना भट्ट और उप निरीक्षक अनित कुमार मौके पर पहुंचे। जहां झाड़ियों में ढूंढने के बाद नवजात शिशु पुलिस को मिल गया। इस दौरान शिशु की सांसे चल रही थी। पुलिस ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए उसे चादर में लपेट कर बेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती करा दिया। वहीं महिला ने पुलिस को अपने बयानों में बताया कि आज सुबह 4:00 बजे उसने एक नवजात शिशु को जन्म दिया था। जिसके बाद महिला ने नवजात शिशु के बारे में अपने साथ ससुर को ना बता कर घर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। महिला उप निरीक्षक भावना भट्ट ने बताया कि महिला के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ