मनोज नौडियाल
कोटद्वार: प्रसिद्ध समाजसेवी भोले जी महाराज के जन्म दिवस के अवसर पर कोटद्वार में गणेश गिरी फलाहारी बाबा मंदिर समिति द्वारा मंदिर परिसर में एक वृक्ष लगाकर उपवन का शुभारंभ किया।
ये भी पढ़ें :
इस अवसर पर वन मंत्री ने कहा कि भोले महाराज और माता मंगला उत्तराखंड के विकास के लिए हमेशा सहयोग करते हैं। चाहे राज्य में किसी भी दल की सरकार हो। हंस कल्चरल सेंटर के जरिए भोले महाराज और माता मंगला ने स्वास्थ्य, रोजगार जैसे क्षेत्रों में प्रदेश का बढ़-चढ़कर सहयोग किया है।
इस अवसर पर फलाहारी बाबा मंदिर समिति के संरक्षक सत्यपाल सिंह नेगी, अध्यक्ष सुमित नेगी, भुवनेश खर्कवाल, मुन्नालाल मिश्रा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रश्मि सिंह, रेनू कोटनाला, सौरभ नौटियाल, नवल किशोर, गजेंद्र धस्माना, दीपक गौड़, नरेंद्र, धर्मवीर सिंह गुसाईं मीडिया प्रभारी वन मंत्री आदि मौजूद रहे।
ABN AAWAZ NEWZ

0 टिप्पणियाँ